home page

विश्व स्वास्थ्य दिवस:आईएमए की शाखा 'आओ गांव चले' ने किया ब्रेस्ट-सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक

World Health Day: IMA's branch 'Aao Gaon Chale' created awareness about breast-cervical cancer and HPV vaccine.

 
 | 
विश्व स्वास्थ्य दिवस:आईएमए की शाखा 'आओ गांव चले' ने किया ब्रेस्ट-सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक 

सिरसा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिरसा की शाखा 'आओ गांव चले' ने हेल्थ डिपार्टमेंट सिरसा के साथ मिलकर ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन के बारे में सिरसा अर्बन की आशा वर्कर्स को जिला प्रशिक्षण केंद्र, सिरसा में जागरूक किया।


आईएमए सिरसा 'आओ गांव चले' की संरक्षक डॉ. अर्चना अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ.  गार्गी मुंजाल और डीआईओ डॉ. आशा जिंदल ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या तलवार ने सर्विक्स कैंसर के बारे में, डॉ. मनीष सिंगला ने ब्रेस्ट कैंसर और डॉ. जतिन ने एचपीवी वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सरल भाषा में आशा वर्कर्स को जागरूक किया, ताकि वे अपने क्षेत्र में आम लोगों में यह जागरूकता फैला सकें और इनके प्रिवेंशन, शुरूआती निदान से तुरंत उपचार हो सके।

उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन जो सर्वाइकल कैंसर को रोकती है। 14-15 वर्ष की उम्र की लड़कियों के लिए सिंगल डोज वैक्सीन और 3 माह के लिए सरकार ने रूटीन इम्यूनाइजेशन अभियान में शामिल किया है। यह वैक्सीन 2006 से 125 देशों में पहले ही लगाई जा रही है। भारत में भी 10 साल से प्राइवेट सेक्टर में गार्डासिल 4,6,9  के नाम से लगाई जा रही है। अब यह सरकार के इम्यूनाइजेशन शेड्यूल में हर केंद्र पर लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आईएमए और स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूक करना और बच्चों में एनीमिया रोकथाम है। इसके लिए जिले के मॉडल स्कूलों में बच्चों को एनीमिया रोकथाम के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में आशा वर्कर्स के जिला समन्वयक अनिल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Group Join Now

आईएमए और हेल्थ डिपार्टमेंट का उद्देश्य है कि जैसे हमने अपने देश को पोलियो मुक्त किया, अब हमें एचपीवी यानी सर्वाइकल कैंसर मुक्त भी करना है।