राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में शनिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा, नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंदर, एमपीएचडबल्यू की प्राचार्या मंजू गर्ग तथा संस्थान की काउंसलर एकता कालरा विशेरूा रूप से सम्मिलित हुए।
संस्थान के चेयरमैन एनके गुप्ता ने अपनी ओर से सभी फार्मेसी के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने संस्थान से सीखे गए ज्ञान का उपयोग देश व समाज में आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें। प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा ने कहा कि एंटीबायोटिक्स को बचाना है, तो उनका समझदारी से इस्तेमाल करना है और उसका अनावश्यक उपयोग नहीं किया जाए। डॉ. कालरा ने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक्स लेने को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने फार्मेसी के विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे संक्रमण की रोकथाम और स्वच्छता को हमेशा बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना है।
विद्यार्थियों ने लिया रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवद्र्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रील प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने
फार्मेसी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना एवं वंदना ने तथा दूसरा स्थान रिया एवं सानिया ने प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रचनात्मक माध्यम से फार्मेसी एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश प्रस्तुत किए। इसमें प्रथम स्थान करण ने तथा दूसरा स्थान कशिश, रणजीत, लवप्रीत, प्रदीप एवं उज्ज्वल ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फार्मेसी, औषधि विज्ञान एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान तमन्ना, रणजीत एवं रॉबिन ने तथा दूसरा स्थान वंश, स्नेहा एवं अंशमीत ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें पूनम, संजना, दिग्विजय, कार्तिक एवं ममता, वंदना ने भाग लिया। इस सफल आयोजन में संस्थान के प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवद्र्धन किया गया।
