home page

सिरसा में चला पीला पंजा, डीटीपी ने अवैध निर्माण को कर दिया ध्वस्त

 | 
Yellow paw in action in Sirsa, DTO demolishes illegal construction
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा राजस्व क्षेत्र ग्राम ऐलनाबाद में, कोर्ट कॉम्प्लेक्स ऐलनाबाद के पास स्थित अवैध कॉलोनी निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए कच्चे रास्ते (अर्थन रोड) तथा बाउंड्री वॉल/डीपीसी को तोड़ा गया।

SIRSA जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि यह कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। नागरिक अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ भी कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now