home page

संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा के योग जागरूक विद्यार्थियों ने घर घर पहुंचाया स्वास्थ्य का संदेश

 | 
mertre

 

mahendra india news, new delhi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा के विद्यार्थियों ने अपने घरों पर विभिन्न योगासन कर योग के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक योग करते हुए फोटो एवं वीडियो साझा किए तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबेडकर एवं उप-प्रधानाचार्य रिया फूटेला ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सफल जीवन की कुंजी है।

विद्यालय की योग प्रशिक्षिका ममता मैडम के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि बच्चों ने घर पर भी पूरे उत्साह और सही विधि से योगासन किए। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ममता मैडम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

"करें योग, रहें निरोग — स्वस्थ भारत की ओर एक कदम