home page

जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है योग: श्वेता माहेश्वरी

 | 
Yoga is a holistic approach to leading a balanced and healthy life: Shweta Maheshwari

mahendra india news, new delhi
सिरसा  द आर्यन स्कूल में अंतर्राष्टÑीय योग दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। योगा टीचर पूनम बिश्नोई ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को योग क्रियाएं करवाई और उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को पूरी दुनिया ने अपनाया है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि पूरी दुनिया योग से जुड़ चुकी है। उन्होंने योग को भारत की सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका उल्लेख श्रीमद्भगवद्गीता में भी मिलता है।

भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग जैसे सिद्धांत आज भी मानव जीवन को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है। प्रिंसीपल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से दुनिया ने भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा दिए गए अमूल्य ज्ञान और विरासत को सम्मान दिया है। आज विश्व के लगभग सभी देश योग दिवस मना रहे हैं, जो भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है।

उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। योग न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि अनेक गंभीर रोगों से भी मुक्ति दिलाता है। इस मौके पर मीनू सभ्रवाल, अनिल चौधरी, डा. रवीना, कुसुम, कर्मचंद सहित अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now