home page

हरियाणा प्रदेश में एजुकेशन और जॉब में योग अनिवार्य, 6वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल; परीक्षाओं में भी पूछे जाएंगे प्रश्र

 | 
news

mahendra india news, new delhi
देशभर में आज रविवार के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी बीच हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार ने प्रदेश में योग और योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की है। 

जानकारी के अनुसार मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में योग को शामिल कर लिया गया है। वहीं, आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा तीसरी से लेकर 9वीं तक के सभी पाठ्यक्रमों में योग को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

इस स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य भर के स्कूलों के सभी पीटीआई, डीपीईड, पीजीटी और चयनित पीआरटी  शिक्षकों को योग आसनों की विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


इसी के साथ ही, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अब योग से जुड़े सवाल अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएंगे।

हरियाणा प्रदेश सरकार ने यह भी घोषणा की है कि मोर्नी में प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) और योग के क्षेत्र में एक राज्य-स्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, हरियाणा की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में बनाए जा रहे 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी योग को एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now