home page

योगा नर्सरी संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय योगा प्रतियोगिता में लहराया परचम

 | 
news

mahendra india news, new delhi
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड्बा कला में आयोजित खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में योगा नर्सरी, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अंडर-14 वर्ग
- ट्रेडिशनल ग्रुप: रिया पुत्री सतबीर – प्रथम स्थान
- आर्टिस्टिक पेयर: रिया पुत्री सतबीर एवं वसुधा पुत्री दिनेश कुमार – प्रथम स्थान
- रिदमिक पेयर: सिया पुत्री सतबीर एवं पलक पुत्री दिनेश कुमार – प्रथम स्थान

अंडर-17 वर्ग
- ट्रेडिशनल ग्रुप: पूजा पुत्री सुरेश कुमार – प्रथम स्थान
- आर्टिस्टिक सिंगल: पूजा पुत्री दिनेश कुमार – प्रथम स्थान

अंडर-19 वर्ग
- आर्टिस्टिक सिंगल: रुखसाना पुत्री मिठ्ठू खान – द्वितीय स्थान
- ट्रेडिशनल ग्रुप: आयना पुत्री मुमताज खान – द्वितीय स्थान

योग प्रशिक्षक ममता जाखड़ ने बताया कि खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबेडकर सर, हरजीराम जी, योग प्रशिक्षक ममता जाखड़ एवं वीसी मैडम रिया फुटेला ने संयुक्त रूप से सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।