home page

द सिरसा स्कूल में सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित

 | 
Yoga program organized under Surya Namaskar Abhiyan at The Sirsa School

mahedra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के अंतर्गत वीरवार को द सिरसा स्कूल, बरनाला रोड सिरसा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डा. जयदीप आर्य के निर्देशन, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. आशु शर्मा के आदेशानुसार तथा जिला योग को-ऑर्डिनेटर डा. सुरेंद्रपाल नागर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा गोदारा एवं कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र सहित विद्यालय का स्टाफ  उपस्थित रहा। विद्यार्थियों एवं स्टाफ  सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग एवं सूर्य नमस्कार अभ्यास आयुष योग सहायक मोनिका द्वारा सफलतापूर्वक करवाया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार की सही विधि के साथ-साथ योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर बताया गया कि योग विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

WhatsApp Group Join Now