home page

हरियाणा में किसान की बेटी योगिता ने लहराया परचम, टॉप-3 में बनाई जगह, 500 में से लिए 497 अंक, ये है सपना

 | 
Yogita, a farmer's daughter, has made it to the top three in Haryana, scoring 497 out of 500. This is her dream
mahendra india news, new delhi
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बाहरवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा परिणाम में शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल बुडायन की छात्रा योगिता ने 497 अंकों के साथ हरियाणा प्रदेश के अंदर तीसरा स्थान अर्जित किया है। बता दें कि काकड़ौद गांव निवासी योगिता के बाप बलवान सिंह किसान हैं। मां कविता देवी गृहणी हैं।

योगिता ने दसवीं क्लश में भी 497 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप 3 में जगह बनाई थी। योगिता का सपना आइएएस बनने का है। योगिता ने बताया कि वह विद्यालय से आने के बाद घर पर प्रतिदिन 7 घंटे पढ़ाई करती थी।

योगिता ने बताया कि फोन का प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए ही किया। इसके अलावा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। अपना फोकस पढ़ाई पर रखा। इसके लिए तैयारी अच्छी थी और सभी विषयों के पेपर भी अच्छे हुए थे। इसलिए उसे प्रदेश में स्थान आने की पूरी उम्मीद थी।

रिजल्ट कैसे देखें
सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए "Results" या "Examination Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
वहां आपको “12th Exam Result 2026” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- इसे देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।