home page

सिरसा जिला में युवक की गोली मारकर की हत्या, खून से लथपथ लोगों ने देखा

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिला में सोमवार रात्रि को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार कालांवाली एरिया में गांव दादू- तिलोकेवाला रोड पर शराब ठेके के पास फायरिंग में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना है। 

गोली लगने के बाद युवक का शव खून से लथपथ दिखाई तो राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान 35 साल के हरि के रूप में हुई है।