फेसबुक पर न्यूड वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में युवक काबू
सिरसा....... महिला विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की महिला थाना पुलिस ने फेसबुक पर न्यूड वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 4 फरवरी 2026 को जिला में स्थित गांव की एक विवाहित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी।
शादी से पहले एक अन्य शादीशुदा व्यक्ति जिसके दो बच्चे है उसने उसे शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप में रखा था। पीड़ित महिला को जब इस बात का पता चला की वह दो बच्चों का बाप है तो पीड़ित ने कहीं और शादी कर ली। पीड़िता महिला ने बताया कि शादी के समय से ही उक्त युवक फेसबुक पर न्यूड वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़ित महिला के ब्यानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पीछा करने व फेसबुक पर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान महिला थाना सिरसा पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
