सिरसा के गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या
| Updated: Jul 13, 2026, 17:22 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों मेेंं सिरसा जिला से हैं। जिला के गांव छतरियां में कुछ व्यक्तियों ने 22 साल के अशोक नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक व आरोपी आपस में खेत पड़ोसी है और दोनों का बीती 25 जून को विवाद हुआ था, इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक अशोक रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में मुकेश व अन्य व्यक्तियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर बडागुढा थाना प्रभारी लाभ सिंह मौके पर पहुंचे और अशोक के स्वजनों से बात क ी। फिलहाल केस में आगे की जांच की जा रही है।
