देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे युवा कोच दीपक कंबोज
mahendra india news, new delhi
युवा क्रिकेट कोच दीपक कंबोज ने दिव्यांग क्रिकेट के प्रति रूचि जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के बहुत से दिव्यांगजन, परिवार, खिलाड़ी, खेल प्रेमी,और युवा इंस्पायर होंगे और फिल्म जगत में भी इसका प्रभाव बहुत देखने को मिलेगा। कोच दीपक कंबोज ने एक नैशनल टीवी चैनल इंडिया टीवी पर एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी जिंदगी में एक ऐसा कार्य करेंगे, जो उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा सपना है और उनकी जिंदगी में ये बहुत बड़ा यू टर्न लेगा,
जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रशंसा करेंगे और साथ में उन्होंने कहा कि उस कार्य से एक सफल क्रिकेट टीम में न केवल खिलाड़ियों की, बल्कि खिलाड़ियों के अलावा भी कई लोगों की मेहनत होती है, जिनके काम को अक्सर नजरअंदाज भी कर दिया जाता है। इन्हीं में से एक होते हैं। टीम के कोच जिनको इतना क्रेडिट नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए। यह भी खिलाड़ियों की तरह कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकें और ज्यादा से ज्यादा टीम मैच जीत सके। इसलिए एक सफल टीम के लिए एक अच्छ कोच भी उतना ही जरूरी है, जितने की उस टीम के खिलाड़ी।
इंडियन क्रिकेट टीम के इतिहास में यूं तो इंडियन टीम के लिए बहुत से कोच कोचिंग करा चके हंै, लेकिन एक ऐसा भी कोच है, जिसने भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतर्राष्टÑीय स्तर के लिए तराशा है, जिनके हाथ व पांव न होते हुए भी ऐसे खिलाड़ियों ने भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया है। इतिहास गवाह है कि आप अगर किसी काम को करते हो तो उसमें सफलता जरूर मिलती है, बाकी सब चीजें उसके इर्द-गिर्द होती हैं। हमारे देश में ऐसे बहुत से क्रिकेटरों की आपको कहानियां मिलेंगी, ऐसे ही है एक युवा क्रिकेट कोच हैं दीपक कंबोज, जिसने दिव्यांग क्रिकेट में अपनी ऐसी पहचान बनाई, जिसके बारे में जितना बताएं उतना ही कम है।
