home page

सिरसा में यूथ कांग्रेस ने हवन यज्ञ व लड्डू बांटकर मनाया सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन

 | 
Youth Congress in Sirsa celebrated MP Deepender Hooda's birthday by performing havan yagya and distributing laddus

mahendra india news, new delhi
सिरसा। यूथ कांग्रेस की ओर से सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन कांग्रेस भवन में सद्भावनापूर्वक मनाया गया। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवदीप कंबोज ने बताया कि सर्वप्रथम कांग्रेस भवन प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी आहूति डालकर सांसद के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पश्चात लड्डू बांटकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई।

इस मौके पर नवदीप कंबोज ने युवा दिलों की धडक़न सांसद दीपेंद्र हुड्डा के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सांसद ने अपना जीवन प्रदेश की जनता की सेवा में समर्पित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि सांसद ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के खिलाफ जनता की आवाज को हर मोर्चे पर बुलंद किया है।

कंबोज ने कहा कि हरियाणा की जनता दीपेंद्र हुड्डा को आशीर्वाद देकर हरियाणा की बागडोर सौंपना चाहती है, क्योंकि हरियाणा की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा की साफ  नियत तथा कार्यशैली पर पूरा विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और जनता टकटकी लगाए कांग्रेस शासनकाल की ओर देख रही है। इस मौके पर मोहित शर्मा, प्रभुराम, कमल कांटीवाल, मोहित कंबोज, आनंद भांभू, युवराज कंबोज, गैरी सिंह, अभिषेक यादव, अंकित भांभू, गौरांश अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now