युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल ने किया हिसार-घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल ने शनिवार को हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमित बैनीवाल ने कहा कि ऐलनाबाद विधायक चौधरी भरत सिंह बैनीवाल के निर्देशानुसार ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इसी कड़ी में शनिवार को हिसार-घग्गर मल्टीपरपज ड्रैन पर पड़ने वाले गांव शाहपुरिया, शकरमंदौरी, माखोसरानी, नाथूसरी चौपटा गांवों के लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान ड्रैन की सफाई व्यवस्था का निरक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को फोन पर जल्द समधान करने की बात कही।
इस दौरान किसानों ने बताया की पिछले वर्ष जलभराव और बारिश से उनकी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। इस बार अगर समय रहते सेमनाले की सफाई व उसके तटबंध मजबूत कर दिए जाएं तो नुकसान से बचा जा सकता है। इस पर सुमित बैनीवाल ने कहा कि उनकी समस्या को जोर-शोर से उठाएंगे और हल करवाएंगे। इस मौके पर बलराम सहारण, दिवान सहारण, सुरेन्द्र कुमार, विजेंद्र कुमार, श्रवण सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
