home page

गांव दड़बा कलां में युवाओं ने पौधे लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां में युवाओं ने पौधे लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जल घर, शमशान घाट, बाबा बधाई नाथ अखाड़ा, माखोसरानी रोड स्थित जोहड़, पार्क, राजकीय कन्या स्कूल में पौधे लगाए गये। 

गांव के युवा तनिष बैनीवाल, नरेश पंवार,  भवि बैनीवाल, केशव स्वामी, अजय डोगवाल ने बताया कि गांव में पौधे लगाने के लिए ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पत्रकार ने पौधे उपलब्ध करवाए। अभियान के तहत नीम, शीशम, अमरूद, जामुन, बेलपत्र व अन्य किस्मों के पौधे लगाए।

 news

पौधों का अपना महत्व 
इस मौके पर जिंद्रनाथ महाराज ने कहा कि हर पौधे का अपना महत्व है। फलदार पौधे फल देते हैं और छायादार पौधे हमें छाया देते हैं। औद्योगिकीकरण के इस दौर में पौधरोपण जरूरी है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण लेना चाहिए। विशेषतौर पर युवा इससे जुड़ें। युवा प्रण लें कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।

WhatsApp Group Join Now