home page

युवा जेजेपी ने कालांवाली हलके की कार्यकारिणी घोषित की, गुरशरण सिंह को दी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 | 
पवन गहलोत को सौंपी ऐलनाबाद प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी

mahendra india news, new delhi
 युवा जननायक जनता पार्टी के कालांवाली हलकाध्यक्ष राजदीप सिंह रंगा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार व कालांवाली हलकाध्यक्ष बलकरण सिंह भंगु से विमर्श के बाद अपनी हलका कार्यकारिणी घोषित की है।

इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में गुरशरण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि विनोद कुमार, गुरविंद्र सिंह व जसवीर सिंह को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं बीकर सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार आकाशदीप सिंह, संजीव मिरोक, हरजिंद्र सिंह व गुरविंद्र सिंह को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। जोनी चावला को प्रवक्ता, राहुल जईया को संगठन सचिव, सचिन कुमार को प्रचार सचिव का पद सौंपा गया है। वहीं जग्गा सिंह, जसपाल कौर, अर्श कुमार व रामपाल सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


युवा जेजेपी हलकाध्यक्ष राजवीर रोड ने जारी की अपनी कार्यकारिणी
पवन गहलोत को सौंपी ऐलनाबाद प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी
सिरसा। युवा जननायक जनता पार्टी के ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष राजवीर रोड ने मंगलवार
को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार व ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया से विमर्श के बाद अपनी हलका कार्यकारिणी घोषित की है। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में अनिल ढिल्लों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिया गया है जबकि सोनू सहारण, प्रमोद भाकर, जोगेंद्र बरोड़ व मनोज बेनीवाल को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पवन गहलोत को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार मदन गर्वा, जोगेंद्र शर्मा, धर्मपाल बेनीवाल व राजवीर कासनिया को संयुक्त रूप से महासचिव बनाया गया है। वहीं अजय सिहाग को प्रवक्ता, मुकेश लांबा को संगठन सचिव, संदीप परिहार को प्रचार सचिव, जगदीश को आईटी सेल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार सुधीर राजपूत, अमन कड़वासरा व राजकुमार कडेल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।  
--------------------------------

युवा जेजेपी हलकाध्यक्ष रवि पारीक ने घोषित की अपनी कार्यकारिणी
अमृतपाल सिंह को सौंपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का दायित्व
सिरसा। युवा जननायक जनता पार्टी के डबवाली हलकाध्यक्ष रवि पारीक ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार व डबवाली हलकाध्यक्ष नरेंद्र बराड़ से विमर्श के बाद अपनी हलका कार्यकारिणी घोषित की है। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में अमृतपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है जबकि सुनील कुमार को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार गुरबचन सिंह को आईटी सैल के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विनोद कुलरिया, संदीप भाकर, विकास कुमार व सुखचरण सिंह को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार लवप्रीत सिंह, अमन डांगी, उग्रसेन व गुरसेवक सिंह को संयुक्त रूप से महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। उधर, अनिल भाकर, रविंद्र कुमार, विक्की वर्मा, जावेद अली, मुकेश कुमार व राजेश
कुमार को संयुक्त रूप से सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।