home page

युवा जेजेपी हलकाध्यक्ष सुखदेव सिहाग ने जारी की अपनी कार्यकारिणी

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के रानियां युवा हलकाध्यक्ष सुखदेव सिहाग ने पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, हलकाध्यक्ष कुलदीप करीवाला एवं हलका प्रभारी जयपाल नैन से विमर्श करके अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में नवीन पन्नीवाला मोटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है

जबकि भवानी ओटू, रवि एवं सौरभ को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। वहीं प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी संदीप को सौंपी गई है। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए दयाराम, विकास, प्रदीप कुमार एवं शिव कुमार को दायित्व दिया गया है। हलका प्रवक्ता के तौर पर राकेश डबास को जिम्मेदारी दी गई है। सोहन पुत्र शंकरलाल को प्रचार सचिव व सोहन पुत्र मुख्तयार सिंह को संगठन सचिव पद सौंपा गया है।

जेेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व उपरोक्त वरिष्ठ पदाधिकाारियों ने नवचयनित पदाधिकारियों को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन में प्रचारित कर संगठन को पहले से भी अधिक मजबूूत बनाने की अपील की। सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने भी शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे व नवीन लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ेंगे। 

WhatsApp Group Join Now