विदेश में रह रहे युवाओं ने स्कूली बच्चों को वितरित किए जूते, जुराब व जर्सी
mahendra india news, new delhi
सिरसा। बरूवाली प्रथम निवासी विदेश में रहने वाले युवाओं ने सर्दी के मौसम को देखते हुए राजकीय उच्च विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों को जूते, जुराबें और जर्सी देने का नेक कार्य किया है। स्कूल प्रांगण में एक समारोह में जीतू कंबोज और उनकी टीम ने सभी बच्चों को उपरोक्त समान वितरित किया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राजेश कंबोज व उनकी पंचायत के सभी पंच, प्रवीण कंबोज, बादल कंबोज, ब्लॉक समिति सदस्य वेद प्रकाश, दोनों विद्यालयों की एस एम सी के सदस्य, प्रेम चंद, महेंद्र कुमार, दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ व अन्य गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सरपंच प्रतिनिधि राजेश कंबोज ने इस नेक कार्य के लिए जीतू कंबोज और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की। स्कूल मुखिया प्यारे लाल ने इस सहरानीय कार्य के सभी दानी सज्जनों का दोनों विद्यालयों की ओर से धन्यवाद किया और इसी प्रकार समय-समय पर स्कूल में सहयोग देने के लिए भी पूरी टीम को प्रेरित किया। अंत में जीतू कंबोज और उनकी टीम को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
