सिरसा बस स्टैंड पर 9 हजार नशीली गोलियां सहित युवक धरा, ओढ़ा में करनी थी सप्लाई
Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसा पुलिस की बस स्टैंड चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 हजार नशीली प्रतिबंधित टपेंडाडॉल नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई हेतू मौका पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर आरोपी व नीली गोलियां हवाले कर दी ।
बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र राकेश कुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला, हाल अग्रसेन कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीली गोलियां डबवाली के ओढ़ा क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और गोलियां कहां से लाई गई थीं।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जिस भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक या अन्य व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार में शामिल पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
