home page

नीट पेपर लीक के विरोध में चौपटा में युवाओं का पैदल मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नीट पेपर लीक मामले को लेकर DELHI के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में सोमवार शाम को अखिल भारतीय किसान सभा, चौपटा तहसील के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन में शामिल जेजेपी के ऐलनाबाद हलका अध्यक्ष अनिल कासनियां, आयुष कड़वासरा, अखिल भारतीय किसान सभा चौपटा तहसील के प्रधान अभिमन्यु सहारण, मोहित कासनिया, योगेश पांडर, भगत सिंह, सोनू सहारण, मनीष बेनीवाल, गोकुल, साहिल बेनीवाल ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने "मोदी सरकार मुर्दाबाद" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाए।

 

प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए अपना रोष व्यक्त किया।