स्काउट गाइड शिविर में युवाओं ने सीखा आत्मनिर्भरता का पाठ, स्काउट सेवा भावना व परोपकार का नाम: सदानंद
सिरसा (5 june ) हिंदुस्तान स्काउट्स एंव गाइड्स के सिरसा में आयोजित जी डी गोयंनका पब्लिक स्कूल मे राज्य स्तरीय ध्रुव पद शिविर के आज चौथे दिन आध्यात्मिक और प्रशासनिक क्षेत्र की अग्रणी विभूतियों ने शिरकत की। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड के जिला सचिव अमित मनहर ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधारोपण वह ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही स्काउट को पौधों की महत्व के बारे में बताया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के फतेहाबाद के महान संत श्री 1008 सदानंद जी महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना शिक्षा अधिकारी कृष्ण वर्मा उपस्थित हुए। समारोह में पहुँचने पर स्काउट्स एंड गाइड्स के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के पूज्य संत श्री 1008 सदानंद जी महाराज ने बच्चों को जीवन में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और परोपकार के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग का मूल उद्देश्य ही समाज की नि:स्वार्थ सेवा करना है। कृष्ण प्रणामी समाज के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं जिला परियोजना शिक्षा अधिकारी कृष्ण वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियो की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स बच्चों में देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंधन जैसे गुण विकसित करता है, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के प्रदेश सचिव नवीन जय हिंद ने स्काउट को संबोधित करते हुए कहा कि सेना को मान सम्मान देने के लिए जय हिंद शब्द बोलने व नशा जैसी बुराई को पूर्ण रूप से खत्म करने पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और उनके सांस्कृतिक व साहसिक कौशल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार , जी डी गोयनका विद्यालय के चेयरमैन मुरारीलाल बंसल, प्रधान अजय शर्मा, सचिव कमल बंसल, प्रधानाचार्या डॉ राखी पुरी, शैक्षणिक समन्वयक किरण, जिला सचिव पानीपत विनोद वत्स, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त वीरेंद्र कुमार, कृष्ण सिवाच, सतपाल पारीक, जय सिंह, भानु प्रिया, बेअंत कौर, दीपक नेहरा, सुरेश शर्मा, कृष्ण जैन सहित शिक्षक, गाइड कैप्टन, स्काउट मास्टर और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
