home page

यूट्यूब देखकर बदली किस्मत, ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदल दी किसान नरेंद्र अत्री की किस्मत, हर वर्ष कमा रहे हैं लाखों रुपये

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर कई किसान परंपरागत खेती को छोडक़र आधुनिक तरीके से खेती करने लगे हैं। वह भी बागवानी में इससे प्रदेश के कई किसानों ने अपनी अलग से पहचान बनाई है। इन्ही किसानों में से हैं फरीदाबाद की नीमका जेल में तैनात एक हवलदार ने अपने जुनून औ जिद से परंपरागत खेती छोडक़र जिले में एक मिसाल कायम की है।

किसान नरेंद्र अत्री के खेत ड्रैगन फ्रूट की सुगंध से महक रहा है। किसान परिवार ने छह बीघे (एक एकड़ से ज्यादा) खेत से इस वर्ष 14 लाख रुपये की आमदनी की है। 3 वर्ष पहले फरीदाबाद-पलवल में यह पहल करने वाले वे पहले किसान थे, लेकिन अब दोनों जिलों में तीन-चार अन्य किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं।एक किसान के बदलने और इस जिद-जुनून की कहानी जनवरी 2023 में शुरू हुई थी।

जिला के जल्हाका गांव के साधारण किसान नरेंद्र अत्री जिला कारागार विभाग में बतौर हवलदार नीमका जेल में तैनात है। एक प्रतिदिन ड्यूटी के बाद बैरक में पलंग पर लेटे वे खेती-बाड़ी संबंधी यू ट्यूब चेनल पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में सुन-देख रहे थे।

उन्होंने अपने खेत से परंपरागत खेती को हटाने का मन बना लिया। छुट्टी वाले दिन घर पहुंचे तो पत्नी-बच्चों से कहा ड्रैगन फ्फ्रूट की खेती करेंगे। 

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी पेड़ों से पहली बार आया फूलनुमा फ्रूट तोड़ दिया गया। डेढ़ साल बाद पहली बार भरकर फ्रूट हुआ, जो करीबन ढाई से तीन टन था। 3 वर्ष बाद अब इस डेढ़ बीघे खेत से करीबन 8 टन फ्रूट निकाला जा चुका है।

आपको बता दें कि थोक मूल्य 200 रुपये किलो के हिसाब से इस वर्ष नरेंद्र अत्री ने 14 लाख रुपये की कमाई की है। अत्री बताते हैं कि पहले दिन से लेकर अब तक उनका महज 6.5 लाख रुपये खर्च हुआ है। यह खेती 10 वर्ष से 12 वर्ष तक इतना फू्रट हर वर्ष देगी। लागत शून्य है, कीमत हर वर्ष बढ़ेगी तो आमदनी भी हर वर्ष बढ़ेगी।