युवा जयघोष टीम ने किया कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का भव्य स्वागत
mahendra india news, new delhi
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में युवा जय घोष टीम के युवा साथियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी वेद फुला, जिला महामंत्री अंबर कुमार, जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, कार्यालय प्रभारी व सी. एम. एमिनेंट पर्सन विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।
सरपंच राजेंद्र ढुकड़ा व अंतरिक्ष पंडित ने युवा साथियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की युवाओं के जोश को देखकर मंत्री ने सभी को सफल कार्यक्रम की बधाई दी और युवा साथियों को हर क्षेत्र में आगे रखने का वादा किया। विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य बंधु जनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य रूप से युवा साथियों में हरीश शर्मा, श्रवण शर्मा, रघुवीर दाधीच, रमेश शर्मा, पंकज शर्मा, मनीष दाधीच, सुधीर जोशी, प्रवीण जोशी, हेमंत सैनी, अभिषेक शर्मा, जय सैनी, वंश सैनी, पारस शर्मा, हिमांशु शर्मा, विशाल सैनी, जतिन वर्मा, विपुल बंसल, अरुण पवन, लक्ष्य साहित्य, विनय सोनी, नेमचंद शर्मा, मंदिल, डा. गौतम शर्मा, डा. सोनू कुलरिया, पवन बैनीवाल, मनोज, मुकेश, भवानी शंकर, बलवान औलख, विनोद सिहाग, अमित बैनीवाल, अनिल पूनियां सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे।
