जमीदारा फिलिंग स्टेशन कागदाना: ईंधन भी, उपवन भी: पर्यावरण बचाने के लिए पेट्रोल पंप की अनोखी मुहिम
mahendra india news, new delhi
सिरसा। जमीदारा फिलिंग स्टेशन कागदाना अपनी उत्तम गुणवत्ता और शुद्ध ईंधन के कारण क्षेत्र में नंबर-वन माना जाता है। ग्राहकों का भरोसा ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। जमीदारा फिलिंग स्टेशन ने पर्यावरण संरक्षण की अपनी परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पेट्रोल और डीजल भरवाने आए ग्राहकों को उपहार स्वरूप फलदार और छायादार पौधे भेंट किए गए।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि हिमांशु रस्तोगी (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक) व अभिषेक कटारिया (खुदरा बिक्री अधिकारी) उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि ईंधन से वाहन चलते हैं, लेकिन पेड़ों से जीवन चलता है—दोनों का संतुलन जरूरी है।
पेट्रोल पंप के संचालक मोहित बैनीवाल ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाने से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र स्थाई समाधान है, हम चाहते हैं कि जमीदारा फिलिंग स्टेशन से सिर्फ शुद्ध ईंधन ही नहीं, बल्कि हरियाली का संदेश भी जाए। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि हर व्यापारिक संस्थान इसी तरह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाए, तो क्षेत्र की हवा को शुद्ध बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। इस अवसर पर पेट्रोल पंप का पूरा स्टाफ और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
