home page

‘सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही सरकार’ - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन

 | 
  ‘Government working on the core principle of "Sabka Saath, Sabka Vikas"’ - ‘Viksit Bharat Sankalp Sammelan’ organized at the Panchayat Bhawan to mark the completion of 12 years of the Central Government.

 ‘
- कार्यक्रम में चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, नगर सिरसा परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने की शिरकत
सिरसा, 20 जून।
केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिरसा के पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतीन्द्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, नगर सिरसा परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने मुख्य रूप से शिरकत की। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद गणमान्यों, बच्चों व अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष सिरसा यतीन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए सरकार आज हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2014 तक 11वें नंबर पर थी जो अब विश्व में चौथे स्थान से तीसरे की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा है और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इसे स्वीकार करते हुए आज 190 देशों में योग दिवस मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि सेना से लेकर अंतरिक्ष तक भारत की क्षमताओं में बढे स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी है और अब बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां देने से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। उज्जवला योजना से 11 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।


वहीं नगर परिषद सिरसा चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ रहा है। सरकार ने नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही भारतीय संस्कृति व परंपराओं को सुदृढ़ करने का काम भी किया है। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की सोच के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा की है।

WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये दिया जा रहा है। कार्यक्रम में लेक्चरर हनुमान प्रसाद, शिक्षा विभाग से पूजा मेहता व रवि रंजन ने भी विकसित भारत संकल्प को लेकर संबोधन दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सनप्रीत सोढी,  अंबर कुमार मेहता, सागर केहरवाला, वीरेंद्र तिन्ना, सावरमल गुर्जर, भावना शर्मा, सुमन सैनी, पार्षद सुमन शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।