हरियाणा में शिव मंदिर का 108 फुट ऊंचा गुंबद गिरा, बाबा नटराज गिरी की दुखद मौत
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कुरूक्षेत्र के बाबैन से हैं। जानकारी के अनुसार बाबैन के प्राचीन शिवालय मंदिर का 108 फुट ऊँचा गुंबद रविवार सुबह करीबन चार बजे अचानक गिर गया। इस मंदिर के गुंबद के मलबे में दबने से मंदिर में सेवा कर रहे बाबा नटराजन गिरी की दुखद मौत हो गई। मंदिर को उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
जानकारी के अनुसार गुंबद गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए और भरी भीड़ जुट गई। इस घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। श्रद्धालु इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर न आंधी आई न तूफान, फिर गुंबद गिरा कैसे गिर गया।
इस घटना के बाद लोगों ने बाबा नटराजन गिरी की मौत का गहरा दुख है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है।
