हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचर फिर उतरेंगे सड़कों पर, नियमित करवाने की करेंगे माँग
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचर फिर उतरेंगे सड़कों पर !
आज से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित HARYANA के सभी मंत्रियों व 90 के 90 MLA से मिलेंगे गेस्ट टीचर
जल्द से जल्द फैसला लागू करवाकर नियमित करवाने की करेंगे माँग
हाइकोर्ट की डबल बैंच से केस जितने के बाद नियमित करने की करेंगे मांग
कोर्ट का फैसला लागू करवाने की माँग को लेकर गेस्ट टीचरों के सभी संगठन आए एक मंच पर
गेस्ट टीचर के मीडिया प्रभारी डॉ अजय लोहान ने दी जानकारी
हाईकोर्ट की डबल बेंच ने एक बार फिर 2 महीने में पक्का करने के दिए है आदेश
पिछले 21 सालों से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दे रहे है अपनी सेवाएं
2014 में BJP ने पहली कलम से नियमित करने का किया था वायदा
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचर्स से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार की लेटर्स पेटेंट अपील (LPA) को Disposed of कर दिया. ये सुनवाई सुखविंदर सिंह एंड अदर्स बनाम हरियाणा सरकार मामले में हुई. कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर से गेस्ट टीचर्स ने नियमित करने की मांग दोहराई है
