home page

सिरसा श्री श्याम सलौना परिवार द्वारा 12वां श्री श्याम अरदास महोत्सव आज

 | 
gffdfsds

Mahendra india news, new delhi
सिरसा श्री श्याम सलौना परिवार द्वारा 12वां श्री श्याम अरदास महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त की सांय को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री श्याम सलौना परिवार के प्रधान दीपक बंसल ने बताया कि 23 अगस्त की सांय 8.15 बजे जनता भवन परिसर में किया जा रहा है। 


इस कार्यक्रम में कलकत्ता से आए सौरभ शर्मा अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। मंच संचालन राजेश गोयल रिंकू करेंगे। दीपक गोयल, पंकज अग्रवाल, प्रशांत सरार्फ, सुनील कंदोई, शिवम गुप्ता, गौतम शारडा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में गणेश पूजन राकेश कन्दोई द्वारा किया जाएगा और ज्योत प्रचण्ड मोनू मक्कड़ करेंगे। जागरण के दौरान पुष्प वर्षा व इत्र वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे तय समय पर इस कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।