home page

जाट समुदाय के 154 मेधावी विद्यार्थी कल होंगे सम्मानित, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला होंगे मुख्यातिथि

 | 
news

mahendra india news, new delhi
जाट धर्मशाला सभा के तत्वावधान में कल 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला SIRSA में छात्रवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस सिलसिले में सभा की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला मुख्यातिथि होंगे जबकि अध्यक्षता सुरेंद्र नुहियां करेंगे।

 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि अभय सिंह चौटाला इस कार्यक्रम में दसवीं और दस जमा दो कक्षा के 154 जाट समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने अपनी कक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। सभा की ओर से कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेंगे।