home page

हरियाणा के 23 में से 16 जिले अवैध नशे के 'रेड जोन' में, सरकारी संरक्षण और पुलिस की सहभागिता में बिक रहा चिट्ठा और हेरोइन: डा. सुशील गुप्ता

 | 
16 out of Haryana's 23 districts are in the 'red zone' for illegal drugs; 'Chitta' and heroin are being sold with government patronage and police complicity: Dr. Sushil Gupta

Mahendra india news, new delhi
आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने सिरसा प्रवास के दौरान रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उनके साथ राष्ट्रीय परिषद सदस्य वा जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जोन अध्यक्ष एस सी विंग कविता नागर, जिला सचिब श्याम लाल मैहता, जिला कार्यालय प्रभारी हंसराज सामा, विधानसभा अध्यक्ष डा. सुकेश अरोड़ा, रानियां विधानसभा अध्यक्ष राजेश मलिक, जिला पार्षद बलविंदर सिंह मनप्रीत सिंह, गोरा बराड़, दीदार सिंह, लोकसभा उपाध्यक्ष प्रदीप सचदेवा व पंकज शर्मा साथ रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उर्फ ज्ञानू एसआईआर प्रक्रिया से भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। अब तक पूरे देश में करीब 14 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा चुके हैं। जहां भी चुनाव होते हैं, जानबूझकर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी जाती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के दौरान जिस खतरे का आगाज किया था, आज वह देश के सामने सच साबित हो रहा है। भाजपा जनता के वोटों से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग, सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग से चुनाव जीतने की घटिया राजनीति करती है। पहले दिल्ली, फिर पश्चिम बंगाल, हरियाणा और अब पंजाब में यही हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तुरंत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनका इस्तीफा लिया जाए।


उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 23 जिले अवैध नशे के दलदल में धंस चुके हैं, जिनमें से 16 जिले गंभीर रूप से 'रेड जोन' में हैं। राज्य में चिट्ठा, अफीम, गांजा, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार पूरी तरह सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहा है। हाल ही में नारनौल जैसी जगहों पर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है। सिरसा जिले में स्थिति इतनी भयावह है कि नशे के कारण हर रोज औसतन एक युवा अपनी जान गंवा रहा है। इसके बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य की सुध लेने के बजाय पंजाब में रैलियां निकाल कर ड्रामा कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now


डा. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आज देश-दुनिया के कुख्यात गैंग सक्रिय हो चुके हैं। हर दिन सरेआम गोलीबारी और फिरौती की वारदातें आम बात हो गई हैं। शाम ढलते ही माताएं-बहनें सड़कों पर निकलने से डरती हैं और खौफ के माहौल के कारण व्यापारी वर्ग अपना व्यापार दूसरे प्रदेशों में शिफ्ट (पलायन) करने को मजबूर है। आम नागरिक खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है।
रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा में आंतरिक सड़कों की स्थिति जर्जर है—सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, पता ही नहीं चलता। यह स्थिति भाजपा के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इसके अलावा, हरियाणा की मंडियों में अब तक लगभग 15 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। लेकिन 17% नमी का बहाना बनाकर किसानों को 15-15 दिनों तक मंडियों में रुलाया जा रहा है। किसान मजबूरन 300 से 400 प्रति क्विंटल के नुकसान पर अपनी फसल बेचने को विवश हैं। मुख्यमंत्री केवल मीडिया में एमएसपी का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत में बिचौलिये और अधिकारी किसानों से अवैध वसूली (कैश उगाई) कर रहे हैं। फसल बिक्री की पेमेंट के नाम पर केवल तारीखें मिल रही है। डीएपी खाद के लिए किसान भटक रहे है और प्रशासन कोरे टोकन बांट रहा है।


उन्होंने कहा कि हर साल घग्गर नदी के उफान से हजारों एकड़ फसल तबाह हो जाती है। नदी की छंटाई (सफाई) के नाम पर हर साल जारी होने वाले सैकड़ों करोड़ रुपये भाजपा के शीर्ष नेताओं और रेत माफिया की जेब में चले जाते हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि घग्गर नदी के अतिरिक्त पानी का उचित डिस्ट्रीब्यूशन नहरों के माध्यम से कर उसे सूखाग्रस्त क्षेत्रों और किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाए, ताकि बाढ़ और सूखे दोनों समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके।