home page

सिरसा सहित प्रदेश के 7 जिलों के 29,438 किसानों को मिलेगा 31 करोड़ का क्लेम

रबी की फसल में सीजन 2022-23 में हुआ था नुकसान

 | 
रबी की फसल में सीजन 2022-23 में हुआ था नुकसान

mahendra india news, new delhi

किसान फसलों के क्लेम को लेकर इंतजार कर रहे थे। अब किसानों को इंतजार क्लेम के लिए नहीं करना होगा। SIRSA सहित प्रदेश के 7 जिलों के 29,438 किसानों को रबी सीजन 2022-23 में हुए फसल गेहूं, सरसों व जों नुकसान के मुआवजा के रूप में करीबन 31 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।  यानि क्लेम राशि जारी हो चुका है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री J P दलाल ने बताया है कि  वर्तमान HARYANA प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और सदैव किसानों की चिंता करते हैं। रबी सीजन 2022-23 के तहत जिला SIRSA में 16.42 करोड़ रुपये, रेवाड़ी में 10.31 करोड़ रुपये, भिवानी में लगभग 1.89 करोड़ रुपये, कैथल में 1.44 करोड़ रुपये, कुरुक्षेत्र में 1.36 करोड़, फरीदाबाद में 35,900 रुपये और जिला पंचकूला में 18 हजार रुपये का क्लेम जारी किया गया है।

कृषि मंत्री J P  दलाल ने कहा कि विगत 9 सालों में CM मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसान हित में कई कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। हमारी सरकार किसानों को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक इन नौ सालों में करीबन 11 हजार करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाए हैं। पहले किसान अपनी फसल मंडी के अंदर ले कर जाता था, तो 6-7 माह तक उन्हें रुपये ही नहीं मिलता था। 
 

WhatsApp Group Join Now