home page

SIRSA में 30 वर्ष पूर्व प्रो. गणेशी लाल ने बसाई थी कॉलोनी, वहाँ भरा भात

 | 
30 years ago, Prof. Ganeshi Lal had established a colony in Sirsa, where he had a feast

Mahendra india news, new delhi
 वर्ष 1996 में सरकार में मंत्री रहते हुए प्रो गणेशी लाल ने चत्तरगढ़पट्टी में लोगों को घर बनवाकर दिए थे और इसी क्षेत्र में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भात भरा। गुरप्रीत सिंह और रानी की पुत्री किरण के विवाह के उपलक्ष्य में ट्रस्ट ने भात भरा। मनीष सिंगला ने इस मौके पर कहा कि आज से ठीक 30 वर्ष पूर्व सन् 1996 में बाऊ जी प्रोफेसर गणेशी लाल जी हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन थे, तब उन्होंने इस यहाँ कॉलोनी को बसाया था। तीन दशकों के बाद उसी कॉलोनी की एक लाडली बेटी का भात भरकर आयोजकों को परम सुख, आत्मिक शांति और असीम आनंद की अनुभूति हुई।

मनीष सिंगला ने कहा कि यह सभी स्थान हमारे लिए किसी परम तीर्थ स्थल के समान हैं। इस पुनीत कार्य को संपन्न करके आज ऐसा महसूस हो रहा है मानो साक्षात गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा पूरी हो गई हो और भगवान के चरण कमलों के दर्शन लाभ मिल गए हों। मनीष सिंगला ने यह भी कहा कि बेटियां पैदा नहीं होती बल्कि अवतरित होती है और भात के ज़रिए इनका आशीर्वाद पाने का अवसर मिलता हैं। ऐसा महसूस होता है जैसे माता श्री के चरणों में प्रणाम कर रहे हो।

इस पावन अवसर पर 'मौन और मुस्कान की देवी' स्वर्गीय माताश्री सुशीला देवी को भी याद किया गया। उपस्थित परिजनों और गणमान्य जनों ने माताश्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन व प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रियंका बोमरा, निज़ी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिजारनिया इत्यादि भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now