सिरसा में इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित 49 विद्यार्थी दिखाएंगे अपना हुनर

युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू की गयी इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष ऑनलाइन मानक क पटीशन एप्प के माध्यम से होने जा रहा है।
हरियाणा राज्य के सभी जिलों से चयनित विद्यार्थियों को 1 मई से 31 मई 2025 तक अपने मॉडल की वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो और ध्वनि मुद्रण (साउंड रिकॉर्डिंग) को मानक क पीटिशन एप्प पर अपलोड करना है। बता दें इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसन्धान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है। प्रोग्राम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि सत्र 2024-25 में हरियाणा के 22 जिलों से कुल 22066 विद्यार्थियों ने अपने आईडिया ऑनलाइन भेजे थे, जिसमें कुल 814 विद्यार्थियों के आईडिया चयनित हुए हैं। वहीं सिरसा जिला से 49 विद्यार्थियों के आईडिया चयनित हुए हैं। इसमें से 36 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से और 13 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से हैं। ये सभी विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
क्या है इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम:
प्रोग्राम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान एवं प्रोधोगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसन्धान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 10वीं के मेधावी छात्र जिनके आईडिया चयनित होते हैं, उनको दस हजार रुपये की अवार्ड राशि प्रदान की जाती है स इस राशि का उपयोग छात्रों द्वारा विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिला स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवार्ड विजेता विद्यार्थी जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स मानित किया जाता है।
खंड अनुसार चयनित विद्यार्थी जो जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे:
खंड बड़ागुढ़ा से एक सरकारी स्कूल, डबवाली से कुल 7 स्कूल, जिसमें से 3 सरकारी व 4 निजी, ऐलनाबाद से 3 निजी स्कूल, नाथूसरी चोपटा से कुल 17 जिसमें से 16 सरकारी व एक निजी स्कूल, ओढां से कुल 6 जिसमें से 2 सरकारी व निजी रानियां से कुल 4 जिसमें से 3 सरकारी व एक निजी, सिरसा से कुल 11 जिसमें से 8 सरकारी व 3 निजी स्कूल शामिल है।
-इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करती है। सिरसा जिला से चयनित 49 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता जोकि ऑनलाइन माध्यम से होने जा रही है, उसमें अपना हुनर दिखाएंगे।
-वेेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।