home page

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत SIRSA यातायात थाने में लगाए 51 पौधे

 | 
51 saplings were planted in SIRSA traffic police station under the campaign 'One tree in the name of mother

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट 2116 द्वारा यातायात थाना में पौधा रोपण किया गया। थाना प्रभारी शमशेर सिंह के साथ मिलकर सभी सदस्यों ने 51 फूलदार, फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण मानसून भी देरी से आ रहा है, जिसके कारण सभी को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

खासकर किसान वर्ग को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की जरूरत है। थाना प्रभारी ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उसके पेड़ बनने तक देखभाल भी करें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। थाना प्रभारी ने बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर सूर्यांश सोलर के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र रावत ने बताया कि इस मानसून सीजन में बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से अ तक 851 पौधे लगाए गए हंै, न केवल पौधे रोपित किए गए हंै, बल्कि ट्रस्ट सदस्यों द्वारा लगातार सार-संभाल भी की जा रही है, जोकि काफी सराहनीय है। इस मौके पर अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर बुधराम, कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह, मुंशी विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल बुधराम, डा. सुमित सैनी, डा. सुरेंद्र हांडा, प्रवीण कपूर, अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, डा. सतवीर कंबोज, रविंद्र सैनी, विनोद नागर उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now