home page

गांव नकौड़ा के 61 वर्षीय मा. छिंद्र सिंह ने 21 किलोमीटर में प्राप्त किया पहला स्थान

 | 
61 year old Mr. Chhindra Singh of village Nakouda got first position in 21 kilometers

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। दृढ़ निश्चय व कुछ कर गुजरने का इरादा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। इसी को साबित किया है गांव नकौड़ा के 61 वर्षीय मा. छिंद्र सिंह ने, जिन्होंने डबवाली में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशे पर प्रहार के लिए निकाली गई हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ को 96 मिनट में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त कर युवाओं को भी दांतों तले ऊंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है।

उनके साथ गांव अमृतसर कलां के 65 वर्षीय मा. मुख्तयार सिंह ने भी मैराथन में प्रतिभागिता की, लेकिन वे कोई स्थान नहीं प्राप्त कर पाए, लेकिन उनके हौंसले की सभी ने प्रशंसा की। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के पदाधिकारी दविंद्र सिंह काहलो व जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने दोनों को बधाई देते हुए बताया कि मा. छिंद्र सिंह व मुख्तयार सिंह गुरदेव इंडोर स्टेडियम में ही प्रेक्टिस करते हैं। अपने साथ-साथ वे युवाओं को भी प्रशिक्षण देते हंै।

इससे पूर्व भी दोनों अनेक स्टेट व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर कई पदक जीत चुके हैं। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि गुरदेव इंडोर स्टेडियम में ट्रस्ट की ओर से युवाओं को नशे से बचाने के लिए बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में बैडमिंटन के 6 कोर्ट बनाए गए हंै, जबकि अन्य कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि युवा खेलों में भी अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें।

WhatsApp Group Join Now