home page

SIRSA शिव मंदिर में 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू

 | 
7-day Mahashivratri festival begins at Sirsa Shiva temple

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। भगवान शिव चैरिटेबल संस्थान द्वारा मुलतानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में 39वां वार्षिक महाशिवरात्रि सात दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार को भगवान शिव मंदिर में पुजारी केदारनाथ शर्मा ने पूरे विधि विधान के साथ हवन यज्ञ करवाया। इस दौरान चैरिटेबल संस्थान के पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं सायं सवा 3 बजे मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई महिलाओं व पुरुषों ने धर्म ध्वजा उठाकर की। जहां.जहां से भी यात्रा निकली, वहां पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बैंड पार्टियों ने धार्मिक धुनें बजाकर माहौल भक्तिमय किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया।

देर शाम को शोभायात्रा का समापन शिव मंदिर में हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। मंदिर के प्रधान धर्मपाल मेहता ने बताया कि 10 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन सायं सवा 4 बजे से सायं 7 बजे तक श्री महाशिव कथा का सार एवं प्रचवन कथा व्यास गिरीशानंद शास्त्री करेंगे। इसके अलावा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। रात्रि सवा 9 बजे सामूहिक शिव पूजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं भाग लेंगे। 16 फरवरी को दोपहर सवा 12 बजे भंडारा होगा।

WhatsApp Group Join Now