home page

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय SIRSA में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

 | 
77th Republic Day celebrated at Shri Sanatan Dharma Sanskrit College

mahendraindia news, new delhi
भारतीय प्रशासनिक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले को देंगे एक लाख रुपए: सुरेंद्र बंसल
सिरसा। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सिरसा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया, जिसमें श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान आरपी शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन केडिया कार्यकारी अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष आरपी शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष नवीन केडिया, वरिष्ठ उप प्रधान प्रमोद मोहन गौतम, के के शर्मा व सचिव सुरेश वत्स ने अपने संबोधन में समस्त देशवासियों को इस इस महान पर्व की शुभकामनाएं दी ।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई, जिसमें महाविद्यालय की आचार्य पुष्पा एवं कोरियोग्राफर रिद्धि लोहिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम से प्रसन्न होकर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान आर पी शर्मा ने 2100 तथा वरिष्ठ उप प्रधान प्रमोद मोहन गौतम ने 1000 व ओमप्रकाश द्वारा 500 रुपए सम्मान राशि भेंट की गई। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र बंसल द्वारा सभी जिला वासियों, देशवासियों एवं विद्यार्थियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी बड़े लगन मेहनत निष्ठा ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी भारतीय प्रशासनिक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करेगा वह उनको अपनी तरफ  से एक लाख रुपए की सहयोग राशि देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले सभी विद्यार्थी को वह अपनी तरफ  से 500 रुपए प्रत्येक छात्र को सम्मान राशि देंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम से प्रसन्न होकर प्रत्येक प्रतिभागी छात्रों को अपनी तरफ  से 100-100 रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now

महाविद्यालय के प्राचार्य गणेश शंकर ने भी इस पावन पर्व पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि यह महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ आगे बढ़ रहा है व इस समय यह महाविद्यालय हरियाणा में प्रथम स्थान पर है। मंच का संचालन आचार्य विक्रम एवं गौतम सारस्वत ने मिलकर किया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रबन्धक बजरंग पारीक, मन्दिर कमेटी प्रधान अशोक तलवाडिय़ा, जय गोबिंद गर्ग अधिवक्ता, महेश भारती, अश्वनी गोयल, सतीश निर्मल, मुकेश रोहिला, संदीप गोयल, महेंद्र सुथार, सुमन गौतम, हंस राज पुजारी, सुरेंद्र पुजारी, सेवादार नीरज व सभी विद्यार्थी और उनके साथ आए हुए उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे।