home page

सिरसा में आठवीं जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित, वत्सल ने चार गोल्ड मेडल जीतकर हासिल किया बेस्ट स्विमर का खिताब

 | 
8th District-Level Swimming Competition Held in Sirsa; Vatsal Wins 'Best Swimmer' Title After Bagging Four Gold Medals

mahendra india news, new delhi
दिल्ली रोड स्थित स्विमिंग पुल में आयोजित आठवीं जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में सतलुज पब्लिक स्कूल, सिरसा के छात्र वत्सल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल जीतकर बेस्ट स्विमर का अवार्ड जीता है। वत्सल की इस उपलब्धि से उनके स्कूल, परिवार और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने वत्सल को बेस्ट स्विमर के खिलाब से सम्मानित किया। उन्होंने वत्सल को चार स्वर्ण पदक जीतने और बेस्ट स्विमर का अवार्ड हासिल करने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने वत्सल के कोच पवन और दिलमन को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

SIRSA SP ने वत्सल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वत्सल की इस सफलता ने सिरसा के खेल जगत में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। गौरतलब है कि वत्सल अपने कोच पवन और कोच दिलमन के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा और मेहनत को साबित किया।
फोटो संलग्न है।