home page

17 वर्षीय बहन ने कैंसर से जूझ रहे 10 वर्षीय भाई की जान बचाने के लिए बोन मैरो दान किया

 | 
news

mahenra india news, new delhi

 HBCHRC पंजाब ने किया पहला एलोजेनिक स्टेम सेल प्रत्यारोपण 

एक 17 वर्षीय बहन ने अपने 10 वर्षीय भाई  को, जो ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) से जूझ रहा था, अपने स्टेम सेल दान करके उसको नया जीवन दिया, जिसके साथ ही नया चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC) में पहला सफल BMT (एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट) किया

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का रहने वाला यह 10 वर्षीय बच्चा इस साल अप्रैल में तीव्र लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (ALL) के दूसरे रिलैप्स (बीमारी की वापसी) से पीड़ित पाया गया था

एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट इलाज जारी रखने के लिए परिवार पंजाब आया और परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत सरकार) के तहत टाटा मेमोरियल सेंटर की एक इकाई HBCH&RC में भर्ती हुआ गहन कीमोथेरेपी के बाद वह ठीक हो गया

 हालांकि, एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दोबारा लौटने के उच्च जोखिम को देखते हुए, सबसे अच्छे इलाज के रूप में एक एलोजेनिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की सलाह की गई थी