गांव अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर 4 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव सम्पन्न
mahendra india news, new delhi
गांव अरनियांवाली स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कुल 500 खिलाडय़िों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथूसरी चौपटा के बीडीपीओ स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा रहे। मुख्य अतिथि को ओपन गाड़ी में लाया गया, जहां फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और खिलाडय़िों का उत्साह बढ़ाया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें खेलों को केवल मनोरंजन के रूप में ही नहीं, बल्कि एक संभावित करियर के रूप में भी देखना चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, और लगन से सफलता अवश्य मिलती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत अधिकारी श्री दिनेश कुमार एवं सरपंच गुसाईंआना श्री रघुवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
वार्षिक खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंगल पांडेय हाउस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और आयोजकों ने अगले वर्ष और भव्य आयोजन का आश्वासन दिया।
आयोजित खेल प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, स्विमिंग, शूटिंग, रेस, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो तथा हर्डल्स रेस। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कृष्ण खोथ, रोहताश जांगडा, निहाल सिंह खोत, सरला खोथ, कुलवंतो बैनीवाल, निशा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
