home page

दीपावाली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सीएम ने कर दिया ये ऐलान

 | 
दीपावाली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सीएम ने कर दिया ये ऐलान 
mahendra india news, new delhi

दीपावाली पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी बीच कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश हिमाचल के राजकीय कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया है। प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासम्मेलन में कर्मचारियों को लंबित तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है।

सीएम ने इसकी घोषणा बजट में की थी, लेकिन वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के चलते जून में इसका भुगतान नहीं हो सका था। अब जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 1 अप्रैल से सितंबर 2025 तक एरियर दिवाली से पहले कर्मचारियों के बैंक खाते में आएगा। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को नवंबर में देय अक्टूबर के वेतन व पेंशन में जुड़कर आएगा।

आपको बता दें कि जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक की महंगाई भत्ते के बकाय की अदायगी के लिए अलग से जल्द निर्णय लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी के साथ आउटसोर्स कर्मियों को घायल होने की स्थिति में प्रदेश सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। पदोन्नतियां तुरंत प्रभाव से की जाएगी। बिजली बोर्ड में ओपीएस व अन्य निर्णयों को आगे कैसे लागू करना है, फैसला लिया जाएगा। जिन कर्मियों पर चार्जशीट की गई है, उसे वापस लिया जाएगा। 
 

WhatsApp Group Join Now