home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव की महिला सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि और भतीजे पर मामला दर्ज

 | 
A case has been registered against the woman Sarpanch, Sarpanch representative and nephew of a village in Nathusari Chaupata area
mahednra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल की महिला सरपंच,सरपंच प्रतिनिधि और भतीजे पर चौपटा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। नाथूसरी चौपटा पुलिस थाने में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मोहन लाल की शिकायत पर जमाल गांव की सरपंच विनोद रानी, उनके पति ओम प्रकाश, भतीजे सुरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

चौपटा पुलिस ने झूठे केस में फंसाने और धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि कुुछ समय पहले एक महिला का ऑडियो और वीडियो हुआ था वायरल 

शिकायतकर्ता मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई लगाकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त महीने में उन्होंने डीसी सिरसा और हरियाणा के मुख्यमंत्री को नालियों के फर्जी बिल लगाने और कम कार्य दिखाकर ज्यादा भुगतान उठाने की शिकायत दी थी। इस ठोस कार्रवाई से बौखलाकर सरपंच विनोद रानी, उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश और सुरेंद्र कुमार ने एक सोची समझी आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से जमाल गांव की ही निवासी आशा नाम की महिला को लालच देकर अपने साथ मिला लिया।



विकास कार्यों का भ्रष्टाचार उजागर होने पर कैसे रची हनीट्रैप की साजिश?
सुरेंद्र ने मोहनलाल को झूठे केस में फंसाने के लिए महिला आशा को उनका मोबाइल नंबर और घर का पूरा पता दिया था। महिला को कहा कि वह मीठी बातें करके मोहनलाल को फंसाए और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील बाते करे और उसका वीडियो बना ले। आशा ने जुलाई 2024 में पुलिस को मोहनलाल के खिलाफ अश्लील हरकत करने की झूठी शिकायत दे दी। मोहनलाल ने तुरंत पुलिस को इस पूरी साजिश से अवगत करवाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी।

पुलिस की निष्पक्ष जांच के दौरान जब सच सामने आने लगा तो महिला और उसके साथियों ने अपनी झूठी शिकायत वापस ले ली। इस पूरी घटना के बाद अब मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सरपंच विनोद रानी, प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गांव जमाल में यह मामला अब भारी चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस हर पहलू से सबूत जुटाने में लगी है।

साजिशन महिला से वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश करने की दी थी शिकायत 
नाथूसरी चौपटा थाना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 120बी, 166, 195्र, 211, 384, 500, 506 के तहत केस दर्ज