home page

संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से बकरियां वाली और साहुवाला द्वितीय में चला सफाई अभियान

 | 
A cleanliness drive was conducted in Bakriyan Wali and Sahuwala II, inspired by Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan

mahendra india news, new delhi
 संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। आसपास की ग्राम पंचायतों की अपील पर शुरू किया गया स्वच्छता अभियान दूसरे दिन भी शनिवार को जारी रहा। इस दौरान गांव बकरियांवाली और साहुवाला द्वितीय में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान की रौनक देखने को मिली।

A cleanliness drive was conducted in Bakriyan Wali and Sahuwala II, inspired by Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने दोनों गांवों में अलग-अलग टीमें बनाकर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पावन नारा लगाते हुए अभियान की शुरूआत की। सेवादारों ने कुछ ही घंटों में दोनों गांवों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की सौगात दी। उन्होंने कस्सी, तसला और दराती जैसे पारंपरिक उपकरणों की सहायता से सफाई कार्य किया। गांव बकरियाँवाली में श्मशान भूमि की साफ-सफाई कर पूरे परिसर को व्यवस्थित किया गया, जबकि साहुवाला द्वितीय में सरकारी स्कूल, गांव की गलियों, अंबेडकर पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाकर उन्हें साफ-सुथरा बनाया गया। अभियान के दौरान सेवादार पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे।
 

सरपंचों ने जताया आभार
गांव बकरियांवाली की सरपंच विधा देवी, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कासनियां तथा साहुवाला द्वितीय की सरपंच रचना व सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनके एक निवेदन पर ही डेरा सच्चा सौदा के सेवादार गांव में सफाई के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य से पूरे गांव को लाभ मिला है और ग्रामीणों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने पूज्य गुरु जी तथा साध-संगत का आभार व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now

लगातार जारी है अभियान
सच्चे नम्र सेवादार रामपाल इन्सां, यादविंदर इन्सां, जितेंद्र इन्सां, सुरजीत, मुखलराज, विजय चोपटा और बबरू भान इन्सां, सुशील इन्सां पनिहारी ने बताया कि हाल ही में आसपास के कई गांवों की ग्राम पंचायतों ने पूज्य गुरु जी से मिलकर अपने-अपने गांवों में सफाई अभियान चलाने का निवेदन किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को केलनिया, अली मोहम्मद और सहारनी गांवों में सफाई अभियान चलाया गया, जबकि शनिवार को बकरियांवाली और साहुवाला द्वितीय में अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सेवादारों ने कुछ ही घंटों की मेहनत से दोनों गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाकर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत करना है।