home page

सिरसा में एक रुपये किलो चीनी के लालच में लग गई भीड़, इसके बाद तो मची भगदड़; धक्का-मुक्की के बाद टूटा शीशा

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में नये स्टोर के शुभांरभ पर ग्राहकों को सस्ती दरों पर समान देना स्टोर संचालकों को महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार एक रुपये किलो चीनी सहित अन्य खाद्य सामग्री सस्ती मिलने की सूचना पर स्टोर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद तो धक्का मुक्की होने पर यहां स्टोर का शीशा तक टूट गया। जिसके पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंकर स्थिति संभाली और सभी लोगोंं को घर भेज स्टोर बंद करवा दिया।

जानकारी के अनुसार सिरसा शहर के हिसार रोड पर नये स्टोर के शुभांरभ पर स्टोर संचालक ने पहले 500 लोगोंं को एक रुपये किलो चीनी देने सहित अन्य सामान सस्ते दरों पर देने के लिए प्रचार-प्रसार किया था। इसके बाद जैसे ही शुक्रवार को स्टोर उद्घाटन से पहले ही ग्राहक यहां सामान लेने के लिए पहुंच गए।


इसके बाद शुक्रवार को सुबह नौ बजे ही स्टोर में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण यहां स्टोर संचालकों व कर्मचारियों से स्थिति संभाली तक नहीं गई। गेट बंद करने पर बाहर ग्राहक कतार लगाकर खड़े हो गए। इसी बीच ग्राहक और गार्डों में धक्का मुक्की की स्थिति बन गई।

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है कि इसके कारण स्टोर का मुख्य शीशा तक टूट गया। स्टोर संचालकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन पुरुष, महिला, युवा और बच्चों की भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती गई।

सिरसा में चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें नागरिक: डीएफएससी

सिरसा, 21 अगस्त। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि जिले में चीनी के भंडार की कोई कमी नहीं है तथा चीनी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि चीनी की कमी से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से चीनी की खरीदारी न करें।

उन्होंने जिला में कार्यरत सभी चीनी होलसेलर व डिलरों को आदेश दिए है कि भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार चीनी के स्टॉक को स्वीकृत मात्रा अनुसार बनाए रखे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी/जमाखोरी न की जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा समय-समय पर स्टॉक की जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की कालाबाजारी/जमाखोरी पाई जाती है तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला में कार्यरत सभी चीनी होलसेलर व डिलरों को निर्देश दिए जाते है कि वह सरकार के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in/ पर अपनी फर्म को पंजीकृत करते हुए प्रत्येक शुक्रवार को चीनी का स्टॉक अपडेट करना सुनिश्चित करें ।