home page

हरियाणा के इस जिला से राजस्थान के लिए शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा

 | 
A direct electric bus service to Rajasthan will start from this district in Haryana

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में कई बसों डिपो के अंदर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे प्रदेश के एक जिला से दूसरे जिला में दौड़ रही है। इसी बीच रेवाड़ी रोडवेज डिपो यात्रियों को बड़ी राहत भरी खबर है। 


बता देें कि रेवाड़ी से राजस्थान के घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र का रूट सर्वे भी हो चुका है।

जिले से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा वाले यात्री घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के एरिया में आवागमन करते हैं। अभी तक इस रूट पर सीधी और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा नहीं थी। नई इलेक्ट्रिक बस शुरू होने से यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा मिल सकेगी।

बता दें कि रोडवेज विभ्भाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले इस रूट पर एक माह का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के तौर पर फिलहाल एक इलेक्ट्रिक बस का ही संचालन होगा। ट्रायल के दौरान यात्रियों का रिस्पांस देखा जाएगा।

इसके बाद यदि यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो आगे डिपो में आने वाली अन्य इलेक्ट्रिक बसों को भी इस रूट पर रेगूलर किया जाएगा। वहीं रिस्पांस कम रहा तो बस को वापस लिया जा सकता है। अगर बसें वक्त पर चलें और किराया उचित रहे तो यह सेवा घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के हजारों कामगारों और गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

WhatsApp Group Join Now

बनाई जाएगी समय सारिणी
रोडवेज विभाग द्वारा जल्द ही इस बस की समय सारणी जारी करेगा। मुख्यालय की तरफ से रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हुई हैं, जिनमें से 5 बसें फिलहाल संचालित हो रही हैं। वहीं बाकी बसें भी अलग-अलग चरणों में पहुंचेंगी। हरियाणा प्रदेश सरकार का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर डीजल पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

निरंजन कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज ने बताया कि घिलौठ के लिए इलेक्ट्रिक बस संचालित करने के लिए प्रपोजल तैयार किया है,  इसके तहत रूट सर्वे करा लिया गया है। वहीं जल्द ही एक महीने के लिए ट्रायल शुरू किया जाएगा। अगर सवारियां का रिस्पांस अच्छा रहता है तो भविष्य में यहां पर इलेक्ट्रिक बस सेवा को रेगूलर भी किया जाएगा।