home page

हरियाणा प्रदेश में डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, रुपये नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी

 | 
हरियाणा प्रदेश में डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी,

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में जींद जिला से हैं। जींद के बाल धर्मार्थ अस्पताल में कार्यरत डा. सचिन से अज्ञात व्यक्तियों ने वाट्सएप काल करके रंगदारी मांगी गई है। जानकारी के अनुसार डॉक्अर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है।


जींद शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में डा. सचिन ने कहा कि वह बाल धर्मार्थ अस्पताल में कार्यरत हैं। 21 अगस्त को वह अस्पताल में कार्य कर रहे थे, उसी दौरान उनके वाट्सएप पर एक काल आई।

जब काल उठाई तो सामने वाले ने कहा कि वह बहुत बड़े गैंग से बोल रहा है। आप एक करोड़ रुपये तैयार रखो। कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो फिर बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद डा. सचिन के पास मैसेज भी भेजा। इस मैसेज में भी रुपये नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जानकारी से पता चला है कि यह काल विदेश से नहीं बल्कि भारत के नंबर से ही आई थी।

शहर थाना के जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर सचिन पंडित नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच सीआइए को सौंपी गई है।