home page

धोखाधड़ी से गाड़ी बेचकर चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड,दो आरोपी काबू,चोरीशुद्धा गाड़ी बरामद

 | 
A gang involved in fraudulently selling stolen vehicles was busted; two accused were arrested and the stolen vehicle was recovered
 mahendra india news, new delhi

सिरसा..........पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से गाड़ी बेचकर चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ मामलें में दो आरोपियों को शहर सिरसा से काबू कर लिया है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमर ने बताया कि चतरगढ़ निवासी दीपक पुत्र कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत पर में बताया कि बीती 15 अक्तूबर 2025 को कल्याण नगर निवासी सुखदीप सिंह पुत्र बीरा सिंह ने उसे एक बोलेरो गाड़ी 2014 मॉडल एक लाख 50 हजार रुपए में बेची थी । गाड़ी बेचने बारे शपथ पत्र तथा गाड़ी की आरसी की फोटो कॉपी दी थी जिसमें गाड़ी सुखदीप सिंह के नाम थी ।

इस पर मैने 50 हजार रुपए सुखदीप सिंह के खाते में यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए और बाकी एक लाख रुपए की राशि नगद दे दी तत्पश्चात सुखदीप सिंह ने गाड़ी मेरे घर के सामने खड़ी कर दी और कहने लगा कि एक दो दिन में गाड़ी आपके नाम करवा दूंगा,यह कह कर सुखदीप सिंह वहां से अपने दोस्तों के साथ चला गया ।

WhatsApp Group Join Now

करीब 15  दिनों बाद सुखदीप सिंह व उसके दोस्त मोनू निवासी कल्याण नगर सिरसा व 2/3 अन्य लोगों ने मेरे घर से आगे से गाड़ी को धक्का लगाकर कुछ दूरी पर ले जाकर गाड़ी को स्टार्ट कर मौका से फरार हो गए आस पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला की उक्त गाड़ी सुखदीप सिंह व उसके दोस्त ले गए है । थाना प्रभारी ने बताया कि इस बारे पीड़ित व्यक्ति ने सुखदीप सिंह से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पीड़ित व्यक्ति ने गाड़ी की आरसी ऑनलाइन चैक की तो गाड़ी रविंद्र पुत्र दयानद निवासी कल्याण नगर के नाम दर्ज होनी पाई गई ।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि सुखदीप सिंह व उसके दोस्तों ने बोलेरो गाड़ी को घर से चोरी करके किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी ।  जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपी रविंद्र उर्फ मोनू पुत्र दयान्नद व सुखदीप सिंह पुत्र बीरा सिंह निवासियान गली नंबर 4 कल्याण नगर सिरसा को काबू कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुद्धा गाड़ी बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर धोखाधड़ी से गाड़ी बेचकर चोरी करने के मामलें में संलिप्त अन्य आरोपियों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।