home page

सिरसा के झुंथरा पेट्रो सिटी में टला बड़ा हादसा, जनरेटर में लगी अचानक आग; कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर पाया काबू

 | 
news

mahendra india news, new delhi

 सिरसा आंबेडकर चौक के समीप झुंथरा पेट्रो सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां लगे जनरेटर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद जांबाज कर्मचारियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

पंप पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और संभावित बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और बहादुरी के चलते स्थिति को संभालने में मदद मिली। कर्मचारियों ने बताया कि  बिजली जाने के बाद जनरेटर चालू हो जाता है। मगर शुक्रवार को नहीं हुआ। इसके बाद अचानक धुंआ निकलने लगा। 
इस घटना ने एक बार फिर कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों की तत्परता के महत्व को उजागर किया।