सिरसा के हिसारिया बाजार स्थित HLP, BJP, NDA कार्यालय में लगा विशाल रक्तदान शिविर

केंद्रीय ऊर्जा व शहरी आवास मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन सिरसा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। हरियाणा लोकहित पार्टी, BJP एवं NDA के हिसारिया बाजार स्थित कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के निर्देश पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के संयोजन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को बधाई दीं। विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के सुपुत्र धैर्य कांडा ने भी रक्तदान किया। नागरिक अस्पताल स्थित बल्ड बैंक की प्रभारी डॉ. समता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुचारू रूप से रक्त एकत्रित किया।
वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा ने आयोजन में भाग लेने पहुंचे रक्त दाताओं का होंसला बढ़ाया। साथ ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सद्भावना दिवस कार्यक्रम एवं विशाल रक्तदान शिविर में नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप भट्टी, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, भाई कन्हैया मानव सेवा समिति के प्रमुख पदम श्री गुरविंदर सिंह, भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल गनेरीवाला, विभिन्न वार्डो के पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में साढ़े नौ वर्ष के शासन काल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसी नीतियों को लागू किया जिनसे व्यवस्था परिवर्तन हुआ। देश के दूसरे राज्य भी मनोहर लाल जी की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। माननीय मनोहर काल जी की बिना पर्ची , बिना खर्ची की नीति ने प्रतिभाशाली युवाओं के सरकारी नौकरी पाने के सपने को साकार करने का काम किया। गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन कल्याण और लोकहित की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी संपति, भूमि और बैंक जमा पूंजी स्वेच्छा से दान करने वाले मनोहर लाल जी का आदर्श और सिद्धांतवादी जीवन देश में अनूठी मिसाल है।
उन्होंने मनोहर लाल के उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु जीवन के लिए बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। गोबिंद कांडा ने कहा कि रक्त दान महा दान है और एक महान आदर्शवादी राजनीतीज्ञ के जन्मदिन पर रक्तदान करके सभी रक्तदाताओं ने महान कार्य किया है।
कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं को अयोध्या में विराजमान राम लला की प्रतिमा का स्वरूप सम्मान चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु शर्मा, भाजपा नेता रोहताश जांगडा, पार्षद सुमन शर्मा, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद राजन शर्मा, पार्षद संजीव रातुसरिया, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, पूर्व पार्षद आशा रानी गनेरीवाला, रोहताश वर्मा, विकास जैन, सब्जी मंडी प्रधान नरेंद्र सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पु रांझा, श्री बाबा तारा नेत्रालय से चांद शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर, हरि प्रसाद शर्मा, भाजपा नेता सुरेश पंवार, रमेश जैन, सुनील सर्राफ नरेश सैनी सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।